

हरिद्वार पुलिस की हिरासत में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में दिल्ली में मौत हो गई। युवक को चोरी का आरोपी बताया जा रहा है जिसकी निशानदेही पर हरिद्वार पुलिस चोरी का माल बरामद करने के लिए उसे अपनी हिरासत में दिल्ली लेकर गई थी। जिस युवक को पुलिस ने हिरासत में लिए वह पूर्व विधायक के घर नौकर था।
जानकारी के मुताबिक हरिद्वार जिले के बहादराबाद पुलिस स्टेशन में चोरी के किसी मामले में पुलिस ने बिजनौर निवासी अंकित को उठाया था। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में अपना हाथ कबूल होने की बात करते हुए चोरी का माल दिल्ली से बरामद कराए जाने की हामी भरी थी, जिस पर पुलिस अंकित को लेकर माल बरामदगी के लिए दिल्ली लेकर गई थी।
बताया जा रहा है कि न्यू अशोकनगर इलाके में अंकित पुलिस कस्टडी से भागकर छत से नीचे सड़क की ओर कूद पड़ा। इस समय सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर कार खड़ी थी। अंकित सीधा इस कार पर गिरा। तत्काल अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया यह भी जा रहा है कि इस घटना के समय हरिद्वार पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस भी मौजूद थी।
यह घटना गुरुवार 18 जनवरी की बताई जा रही है। पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत के बाद से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन पुलिस ने अभी घटना को सार्वजनिक नहीं किया है। विभागीय इनपुट के अनुसार एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले में एसपी सिटी को जांच के लिए बोला है। जबकि एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार के अनुसार मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
प्राप्त हो रही जो जानकारी सामने आयी है उसके मुताबिक मृतक युवक पूर्व BJP विधायक सुरेश राठौर के यहां नौकर रह चुका है। यह मामला सामने आने के बाद पूर्व भाजपा विधायक ने बयान दिया है कि उसे वह आठ माह पूर्व काम से निकाल चुके थे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Haldwani_निकाह को हुआ था सिर्फ एक साल, घर में फंदे से लटका मिला नवविवाहिता का शव..
बारिश थमी, केदारनाथ यात्रा फिर शुरू हुई..
35 साल की सेवा के बाद अंतिम सलामी, नैनीताल पुलिस ने खोया अपना साथी_ शोक..
धामी सरकार की झीलों को नई पहचान देने की तैयारी
पहाड़ों पर बर्फ, मैदानों में बारिश… उत्तराखंड में मौसम का यू टर्न, 5 जिलों में अलर्ट