

उधम सिंह नगर – काशीपुर : प्लाट दिखाने के बहाने एक डीलर ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से कार्यवाही की मांग को लेकर तहरीर सौंपी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

यहां बता दे कि कुंडा पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह काशीपुर में किराये के मकान में रही है तथा अपना मकान बनाने के लिए प्लॉट तलाश कर रही थी। उसने बताया कि उसके मोबाईल पर अली रजा पुत्र मुन्ने निवासी इस्लामनगर का फोन आया अली रजा ने उसे प्लॉट खरीदने.बेचने के अपने कार्य के बारे में बताते हुए उसे एक अच्छा प्लॉट दिलाने की बात कही। बीते गुरूवार की दोपहर करीब 3 बजे प्लॉट दिखाने व सौदा कराने के लिए उसे अली रजा ने ग्राम बसई बुलाकर बंद पड़े मकान में ले जाकर दुष्कर्म कर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने धारा 376, 506 में मुकदमा दर्ज तत्परता दिखाते हुए अली रजा को 12 घंटे के अंदर हरियावाला चौक से गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद व भूमिका पांडेय, कां. नरेश चौहान, सुमित कुमार शामिल रहे।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




हल्द्वानी के चर्चित ‘नटवरलाल’ ने देहरादून में बड़ा कांड कर दिया_तलाश में पुलिस
Nainital,, मासूम बेटे की आंखों के सामने कोसी में बह गए सूबेदार पृथ्वी पाल
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे..
छात्रसंघ चुनाव _MBPG में ‘ट्रबलमेकर्स’ पर पुलिस का शिकंजा,, गंभीर धाराओं में मुकदमे…Video
208 ग्राम पंचायत सदस्य और 3 क्षेत्र पंचायत पर होगा उपचुनाव, 30 सितंबर से नामांकन