Ad

उत्तराखंड कांग्रेस का बड़ा विकेट गिरा,विधायक राजेंद्र भंडारी भाजपा में शामिल-Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड से कांग्रेस के लिए एक के बाद एक झटके लगने वाली खबरें आ रही हैं अब बड़ी खबर आ रही है। बद्रीनाथ विधानसभा सीट से कांग्रेस के मौजूदा विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वरिष्ठ नेता पीयूष गोयल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में विधायक राजेंद्र भंडारी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

ADVERTISEMENTSAd

प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राजेंद्र भंडारी का पार्टी में स्वागत किया उनके अनुसार राजेंद्र भंडारी बेहद सुलझे हुए नेता है उनके अनुसार भंडारी के बीजेपी में शामिल होने से पार्टी और मजबूत होगी।वही राजेंद्र भंडारी बोले,नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व से मैं काफी प्रभावित हूं,इसीलिए आज मै कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुआ हूं,नड्डा जी और अमित शाह को धन्यवाद करता हूं की वो मुझे मौका दिए,मै विश्वास दिलाता हूं रात दिन मेहनत करूंगा और पार्टी औऱ आगे बढ़ाऊंगा।

यहां आपको बताते चलें कल चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान किया जाएगा । पूरे देश में आचार संहिता लागू हो चुकी है। वहीं कांग्रेस को जहां एक के बाद एक करारे झटके लग रहे हैं कल अनुकृति गुसाई समेत कई नेताओं ने पार्टी का एक साथ दामन छोड़ दिया, वहीं आज विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस की सदस्यता छोड़ते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। हैरत की बात है कांग्रेस संगठन का प्रदेश में शीर्ष नेतृत्व हाथ पैर हाथ धरे बैठा है और कांग्रेस के धड़ाधड़ विकेट गिर रहे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *