Ad

BREAKING : उत्तराखंड – लापता SDM चंपावत की यहां मिली लोकेशन, DM ने दी जानकारी..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड : लापता एसडीएम सदर अनिल चन्याल का 44 घंटे बाद पता चल गया है। उन्होंने डीएम को फोन कर इसकी जानकारी दी। कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों के चलते चले गए थे। वह जल्द वापस लौट आएंगे। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने इसकी पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTSAd

वह रविवार 11 सितंबर को डिप्टेश्वर मंदिर के पास किराना की दुकान पर सामान लेने के आए थे, लेकिन उसके बाद से उनका पता नहीं चला था। दोपहर दो बजे उनकी अंतिम लोकेशन चंपावत में मिली थी। पुलिस की चार टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई है। एसडीएम के मिलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

शनिवार को सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी छुट्टी

एसडीएम सदर अनिल चन्याल रविवार को करीब 11 बजे छतार के पास स्थित किराना की दुकान पर सामान लेने सरकारी वाहन से स्वयं चलाकर आए थे। शनिवार को उन्होंने अपने सभी स्टॉफ को छुट्टी दे दी थी और उनसे कहा था कि जब कॉल करूंगा तब आना। सोमवार को कार्यालय खुलने पर जब कुक उनके आवास पर पहुंचा तो गेट बंद था। कमरे में उन्होंने सरकारी मोबाइल फोन को आपदा में जमा करने की बात लिख कर पत्र कमरे में छोड़ गए हैं।

लापता होने की खबर पर मचा था हड़कंप

सोमवार को जिला सभागार में डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर अधिकारियों की बैठक ली, लेकिन बैठक में एसडीएम सदर चन्याल मौजूद नहीं थे। उन्हें फोन किया तो नंबर स्विच ऑफ आया। एसडीएम के खाना बनाने वाले खानसामे से जब उनके बारे में जानकारी ली तो पता चला कि बीते शनिवार को एसडीएम ने उसे छुट्टी दे दी थी। एसडीएम के लापता होने की खबर आग की तहर फैल गई है। इस घटना से प्रशासन में हडक़ंप मच गया है।

वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश

डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि अभी एसडीएम का फोन आया था। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से परेशान होकर यहां से जाने की बात की है। वह जल्द वापस लौटेंगे। वहीं एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभी एसडीएम से उनकी बात हुई है। उन्होंने एक दो दिन में वापस आने के लिए कहा है। स्वास्थ्य खराब होने की बात कही है। वहीं सूत्रों का कहना है उनकी वर्तमान लोकेशन हिमाचल प्रदेश में है। हालांकि पुलिस प्रशासन उनकी लोकेशन बताने से मना कर रहा है। बहरहाल एसडीएम के मिलने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *