Ad

उत्तराखंड : IFS डॉ पराग मधुकर धकाते को बड़ी जिम्मेदारी..

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है शासन ने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी डॉ पराग मधुकर धकाते को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भी अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी दी है। बता दें महिला वन कर्मी के द्वारा लगाए छेड़खानी के गंभीर आरोप के चलते आईएफएस
सुशांत पटनायक प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से हटाए गए थे।जिसके बाद से ही सदस्य सचिव का पद खाली चल रहा था। ऐसे में अब आईएफएस अधिकारी पराग मधुकर धकाते को जिम्मेदारी दी गयी है।

ADVERTISEMENTSAd

सीनियर आईएफएस पराग मधुकर धकाते को मिली पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड में सदस्य सचिव की अहम जिम्मेदारी दी गयी है।मुख्य वन संरक्षक वन पंचायत एवं सामुदायिक वानिकी डा. पराग मधुकर धकाते को उनके वर्तमान पदभार के साथ-साथ सदस्य सचिव, उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का प्रभार अतिरिक्त रुप से प्रदान किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद शासन ने नए सदस्य सचिव की तैनाती कर दी है। इससे पहले सीनियर आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक इस पद को देख रहे थे, लेकिन उन पर हाल ही में महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा। इसके बाद शासन ने उनसे यह जिम्मेदारी वापस लेते हुए प्रमुख वन संरक्षक हॉफ के कार्यालय में उन्हें अटैच कर दिया था।सरकार ने अब इस जिम्मेदारी को आईएफएस अधिकारी डॉक्टर पराग मधुकर धकाते को दे दिया है। पराग मधुकर धकाते फिलहाल वन पंचायत का काम देख रहे थे। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने उन्हें अतिक्रमण हटाओ अभियान की जिम्मेदारी भी दी थी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *