

उत्तराखण्ड के नैनीताल में पार्किंग में खड़ी दस से बारह गाड़ियों के सुनियोजित तरीके से सीशे तोड़ने का मामला सामने आने के बाद हफकम्प मच गया है। पहले भी हुई इस तरह की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पार्किंग में न तो कैमरे लगे हैं और न ही सुरक्षाकर्मी तैनात है।
नैनीताल में तल्लीताल के शहीद कैप्टन रमेश सिंह जूनियर हाई स्कूल के सामने की पार्किंग को प्रशासन ने तल्लीताल के लोगों के लिए एक व्यवस्था के रूप में दिया था।।
इसमें तल्लीताल के अधिकतर व्यवसायी अपने निजी वाहनों को पार्क करते हैं। यहां कुछ टैक्सी चालक और यूटिलिटी चालक भी अपने वाहनों को खड़ा करते हैं। तल्लीताल बाजार में दुकान चलाने वाले मयंक साह ने बताया कि आज सवेरे जब वो अपनी गाड़ी को पार्किंग से निकालने के लिए पार्किंग पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। उनकी सेंट्रो कार के शीशे टूटे हुए थे। तभी उन्हें कुछ अन्य लोग मीले जिनकी गाड़ियों के शीशे भी टूट हुए थे। वहां टवेरा, आल्टो, सेंट्रो, पिकअप, बोलेरो, मारुति सुजुकी ईको, स्विफ्ट, आई10 आदि कुल बारह गाड़ियों के शीशे इठ पत्थर से तोड़े गए हैं।
मयंक ने आरोप लगाया है कि पार्किंग में पहले भी इस तरह की घटना हुई थी और उसका जोरदार वीरोध हुआ था। समय समय पर हुई घटनाओं के बावजूद यहां की सुरक्षा के लिए न तो सी.सी.टी.वी.और न ही सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था की गई है। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोरा ने बताया कि मामले की शिकायत आने के बाद जांच की जा रही है।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव