

उत्तराखंड : आज शनिवार की सुबह बेहद ही दुखद खबर सामने आ रही है। गहरी खाई में वाहन गिरने से बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें 5 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। प्राप्त हो रही जानकारी के अनुसार मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गयी है।
मसूरी में दर्दनाक हादसे की खबर सुबह-सुबह सामने आई, जिसमें पांच छात्रों की जान चली गई। एक छात्रा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। दर्दनाक हादसे की तस्वीरें विचलित करने वाली है। हादसा मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास हुआ।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर चूनाखाल के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। वाहन में कुल छह लोग सवार थे।

शहर कोतवाल अरविंद चौधरी ने बताया की हादसे में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। हादसे में जान गंवाने वालों में चार युवक और एक युवती शामिल हैं। जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल है।

सुबह MDT के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई कि झड़ीपानी रोड, मसूरी पर गाड़ी गिर गई हैं। फायर स्टेशन मसूरी व फायर स्टेशन देहरादून से रेस्क्यू के लिए फायर यूनिट भेजी गई। गाड़ी में 6 लोग थे जिसमे से 3 लोगो की मौके पर मृत्यु हो गई थी तथा 3 घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भेजा गया। जिसमें दो घायलों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


मृतकों के नाम

1- अमन सिंह राणा पुत्र राजेश सिंह राणा, निवासी शंकरपुर, निकट डी0आई0एम0एस0 कॉलेज गेट, सहसपुर, उम्र 22 वर्ष, ( IMS यूनिवर्सिटी )
2- दिंग्याश प्रताप भाटी पुत्र देवेन्द्र सिंह भाटी, निवासी पैटलवुड अपार्टमेंट, ज्वालापुर हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )
3- तनुजा रावत पुत्री सोहन सिंह, निवासी दुर्गा कालोनी, रूडकी हरिद्वार, उम्र 22 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )
4- आशुतोष तिवारी पुत्र वीर बहादुर तिवारी, निवासी निकट थाना नागपानी, रमिला, गांउड पैरामाउंट एक्सपोर्ट, मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
5- हृदयांश चन्द्र पुत्र हरिश चन्द्र निवासी ए0टी0पी0 कालोनी, अनपरा सोनभद्र, उत्तरप्रदेश, उम्र 24 वर्ष ( D.I.T यूनिवर्सिटी)
नाम पता घायल :-
1- नयनश्री पुत्री संजय कुमार, निवासी न्यू विकास एलक्लेव, रोहतक रोड, मेरठ, उम्र 24 वर्ष ( IMS यूनिवर्सिटी )



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव
Uttrakhand : चार नेताओं पर तीन साल का चुनावी बैन, 2027 की राह में लगा ब्रेक
पूर्व विधायक ठुकराल समेत कांग्रेसियों को हिरासत में लिया गया, CM को ज्ञापन देने जा रहे थे..Video