Ad

उत्तराखंड : मामूली विवाद में नाबालिग की पीटकर हत्या..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में दो नाबालिग किशोरों ने एक किशोर को पीट पीटकर हत्या करने का मामला प्रकाश में आने के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

ADVERTISEMENTSAd

शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। इधर पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर दोनों हत्यारोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दोनों नाबालिकों को संरक्षण में लिया है।

पुलिस के मुताबिक थाना ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर कालोनी में मामूली विवाद के बाद दो नाबालिगों ने बाईक सवार किशोर को बाईक से खींचकर मारपीट कर गला दबाते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। परिजन उसे चिकित्सालय ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। कृष्णा कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी भद्रावाल राठौर के 16 वर्षीय बेटे दीपक राठौर की हत्या हुई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page