Ad

उत्तराखंड : अलकनंदा में गिरी थार,हादसे में चार लोग लापता_सर्च जारी.. Video

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

ऋषिकेश / देवप्रयाग : बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। शनिवार सुबह बद्रीनाथ हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। बगवान के पास एक थार वाहन अनियंत्रित होकर 300 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में जा गिरा। वाहन नें पांच लोग सवार थे।

ADVERTISEMENTSAd

कार सवार एक महिला किसी तरह कार के ऊपर चढ़ गई जिसका सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। बाकी चार लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ श्रीनगर, देवप्रयाग पुलिस मौके पर पहुंची। ढालवाला से भी एक टीम रवाना हुई। सर्च ऑपरेशन जारी है। एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि वाहन में एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे। जो पौड़ी के रहने वाले थे। और फरीदाबाद से शादी समारोह में शामिल होने गौचर जा रहे थे।

गंभीर घायल एक महिला को अस्पताल भेज दिया गया है। अन्य चार लोगों की तलाश की जा रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page