Ad

उत्तराखंड : बीडीओ की गाड़ी ने लोगों को रौंदा,3 की मौत_शासन ने आदेश जारी किए..अधिकारी निलंबित

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

 उत्तराखंड के नई टिहरी जिला मुख्यालय के बौराड़ी में नगर पालिका के समीप बीते रोज़ खंड विकास अधिकारी की कार- uk09-9970 तेज स्पीड में चला कर 5 लोगों को रौंदा जिनमें 3 लोगों रीना देवी पत्नी रविन्द्र सिंह,अग्रिमा 10 वर्ष अविनता 7 वर्ष ,की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए, आसपास के लोगों ने 5 लोगों को जिला अस्पताल पहुंचाया, घायल 2 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 3 लोगों की मौत हो गयी।

ADVERTISEMENTSAd

इस बेहद दुखद और भयावह हादसे में गैर जिम्मेदाराना तरीके से एक सरकारी अधिकारी के वहान से हुए इस हादसे के मामले में शासन ने बड़ी कार्यवाही की है खंड विकास अधिकारी डीपी चमोली को निलंबित कर दिया गया है जिसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश

मुख्य विकास अधिकारी, टिहरी गढ़वाल के पत्र संख्या 1/2351/2024 दिनांक 25 जून, 2024 के द्वारा अवगत कराये गये तथ्यों के अनुसार श्री देवी प्रसाद चमोली, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, विकास खण्ड जाखणीधार, जनपद टिहरी द्वारा दिनांक 24.06.2024 को सांय 7.30 बजे स्थान बौराड़ी नई टिहरी द्वारा अपने निजी वाहन से दुर्घटना घटित हुई जिसमें तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी, के क्रम में श्री देवी प्रसाद चमोली को उत्तराखण्ड सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 2003 के बिन्दु संख्या -4 (2) में उल्लिखित प्राविधान (नैतिक अधमता एवं आपराधिक आरोप) के अन्तर्गत तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है।

निलम्बन की अवधि में श्री देवी प्रसाद चमोली, सहायक खण्ड विकास अधिकारी को वित्तीय नियम संग्रह खण्ड-2 भाग-2 से 4 के मूल नियम 53 के प्राविधानों के अनुसार जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि अर्द्धवेतन पर देय अवकाश वेतन की राशि के बराबर देय होगी तथा उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि पर महंगाई भत्ता, यदि ऐसे अवकाश वेतन पर देय हैं, भी अनुमन्य होगा ।

किन्तु ऐसे अधिकारी को जीवन निर्वाह के साथ कोई महंगाई भत्ता देय नहीं होगा, जिन्हें निलम्बन से पूर्व प्राप्त वेतन के साथ महंगाई भत्ता अथवा महंगाई भत्ते का उपांतिक समायोजन प्राप्त नहीं था। निलम्बन के दिनांक को प्राप्त वेतन के आधार पर अन्य प्रतिकर भत्ते भी निलम्बन की अवधि में इस शर्त पर देय होंगे, जब इसका समाधान हो जाय कि उनके द्वारा उस मद में व्यय वास्तव में किया जा रहा है, जिसके लिये उक्त प्रतिकर भत्ते अनुमन्य हैं।

3- उपर्युक्त प्रस्तर-2 में उल्लिखित मदों का भुगतान तभी किया जायेगा जबकि देवी प्रसाद चमोली इस आशय का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करें कि वह किसी अन्य सेवायोजन, व्यापार, वृत्ति व्यवसाय में नहीं लगे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *