Ad

उत्तराखंड : 10वीं -12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे जारी,ऐसे करें चेक

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के नतीजे आज बृहस्पतिवार को जारी कर दिए गए हैं माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी बोर्ड सभागार में सुबह 11 बजे परीक्षाफल जारी किया।

ADVERTISEMENTSAd

80.98% रहा 12वीं का परीक्षा परिणाम

इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में 1,27,324 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 80.98 प्रतिशत रहा। 

85.17% रहा 10वीं का परीक्षा परिणाम

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 1,32,115 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। वहीं, परीक्षाफल 85.17 प्रतिशत रहा। 

12वीं में जसपुर की तनु चौहान ने मारी बाजी

इंटरमीडिएट में उधम सिंह नगर के जसपुर की छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

10वीं में टिहरी के सुशांत ने किया टॉप

हाई स्कूल में टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद का वर्ष 2023 का परीक्षाफल हुआ घोषित

हाईस्कूल

प्रथम – सुशांत चन्द्रवंशी , टिहरी गढ़वाल

द्वितीय – आयुष सिंह रावत,
रोहित पांडेय

तृतीय – कुमारी शिल्पी,

तृतीय – शौर्य

इंटर मीडिएट

प्रथम – तन्नू चौहान, जसपुर

द्वितीय – हिमानी उत्तकशी

तृतीय – राज मिश्रा, सितारगंज

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद बोर्ड की ओर से प्रदेश के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी ने बोर्ड सभागार में एग्जाम रिजल्ट जारी किया. टिहरी गढ़वाल निवासी सुशांत चंद्रवंशी ने 10वीं बोर्ड में टॉप किया है. सुशांत चंद्रवंशी ने 99% अंक प्राप्त कर प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. वहीं 12वीं बोर्ड में छात्रा तनु चौहान ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में नंबर वन स्थान प्राप्त किया है. तनु चौहान जसपुर उधम सिंह नगर की रहने वाली हैं.


इस वर्ष हाईस्कूल का पास परसेंट 85.17 रहा. छात्राओं ने फिर बाजी मारते हुए 88.94 प्रतिशत सफलता दर्ज की है. छात्रों का पास प्रतिशत 81.48 रहा. कुल एक लाख 8 हजार, 890 स्टूडेंट्स 10वीं में पास हुए हैं.इस साल उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा 16 मार्च से 6 अप्रैल तक चली थीं. हाई स्कूल में 132,115 परीक्षार्थी शामिल हुए थे जबकि 12वीं में 127,324 परीक्षार्थीयों ने एग्जाम दिया था. कुल मिलाकर 10वीं और 12वीं में 1253 परीक्षा केंद्रों में कुल 2 लाख 57 हजार छात्रों ने परीक्षा दी थी. मूल्यांकन कार्य 15 से 29 अप्रैल के बीच किया गया था.

परीक्षार्थी यहां देख सकते हैं रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट uaresult.nic.in में देख सकते हैं। इसके आलावा ubse.uk.gov.in पर भी चेक कर सकते हैं।

इतने छात्र-छात्राएं हुए थे शामिल

इस साल प्रदेश भर के 2,59,439 विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा दी थी, बेसब्री से परीक्षाफल का इंतजार ख़त्म हो गया और आज नतीजे जारी कर दिये गये है। हाईस्कूल में एक लाख 32 हजार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में एक लाख 27 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

उत्तराखंड में 16 मार्च से 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं शुरू हुईं, जो 6 अप्रैल तक चलीं। 15 अप्रैल से 29 अप्रैल तक 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। प्रदेश में 14.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं को 4500 शिक्षकों ने प्रदेश भर के 29 मूल्यांकन केंद्र पर जांचा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *