

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। धामी सरकार ने सख्त एक्शन लेते हुए चीफ टाउन प्लानर शशि मोहन श्रीवास्तव को उनके पद से हटा है, और उन्हें आवास विभाग से अटैच कर दिया गया है, इस संबंध में अपर सचिव अतर सिंह ने आदेश जारी किए हैं, जारी आदेश में वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजन शालू थिंद (स्तर-2) को टाउन एंड कंट्री प्लानर की जिम्मेदारी सौपी गई है। जानकारी के मुताबिक कुछ स्थानों में मास्टर प्लान व भू उपयोग से जुड़े मामलों को लेकर शशि मोहन श्रीवास्तव की शिकायत मुख्यमंत्री धामी तक पहुंची थी जिसके बाद यह सख्त एक्शन लिया गया है।

आदेश – तात्कालिक प्रभाव से श्री शशि मोहन श्रीवास्तव, वरिष्ठ नियोजक, नगर एवं ग्राम नियोजक (स्तर-2), नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, देहरादून को अग्रिम आदेशों तक आवास विभाग, उत्तराखण्ड शासन में सम्बद्ध किया जाता है।
शशि मोहन श्रीवास्तव की संबद्धता अवधि में इनके पद के कार्य दायित्वों का निर्वहन श्रीमती शालू थिण्ड, वरिष्ठ नगर एवं ग्राम नियोजक (स्तर-2), नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, देहरादून द्वारा किया जायेगा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




नैनीताल पुलिस की हिट लिस्ट में 378 SIM_अब बड़े नेटवर्क पर चोट..
‘किंग ऑफ उत्तराखंड’ का बोर्ड लगाकर खौफ फैलाने वाले जग्गा गैंग पर गैंगेस्टर एक्ट…
‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ के लिए शिवराज ने संत समाज से की अपील,सीएम धामी ने किया समर्थन
Haldwani_गोरापड़ाव डकैती में चार और गिरफ्तार, तमंचे-कारतूस और लूटी रकम बरामद_Video
Nainital_ बर्थडे पार्टी में परोसे गए जरक के पकोड़े खाते ही पूरा परिवार हुआ बेहाल, डॉक्टरों के छूटे पसीने