Ad

उत्तराखंड : यहां तीर्थ यात्रियों की बस बनी आग का गोला..बमुश्किल बची जान..देखें वीडियो..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

चारधाम जा रहे गुजरात के तीर्थ यात्रियों की बस में बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। गुजरात के 21 यात्रियों से भरी बस यमुनोत्री जा रही थी। कटापत्थर पुल के पास अचानक बस में शॉट सर्किट होने से आग लग गयी। बस धू-धूकर जलने लगी। बस से धुंआं निकलता देख सवारियों ने बस को रुकवाया और सभी ने बस से बाहर निकलकर जान बचाई।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान बस आग का गोला बन गयी। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग व डाकपत्थर पुलिस ने पहुंचकर आग बुझाने का काम किया। जिससे बस का ढांचा तो बच गया। लेकिन बस में रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर राख हो गया। शनिवार को गुजरात के 21 यात्रियों ने हरिद्वार से यमुनोत्री धाम के लिए बस बुक कराई। बस में सवार होकर सभी यात्री यमुनोत्री जा रहे थे।

कटापत्थर के पास पुलिया पर जैसे ही बस पहुंची बस में धुआं निकलने लगा। बस में सवार यात्रियों ने जब बस से धुआं निकलते देखा तो चालक को बस रोकने को कहा। तभी देखा की बस धू धूकर जलने लगी। किसी तरह से यात्रियों ने बस से बाहर निकलकर अपनी जान को बचाया।

देखते ही देखते बस आग का गोला बन गयी। स्थानीय लोगों व यात्रियों की सूचना पर डाकपत्थर चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह मय फोर्स व दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग व पुलिस कर्मियों ने तेजी से आग बुझाने का काम किया। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर राख हो गयी थी।

बस का सिर्फ ढांचा ही बच पाया। यात्री अपनी जान बचाकर भाग निकल पाये लेकिन सामान सभी का बस के अंदर ही रह गया । यात्रियों का बस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सामान जला लेकिन जान बच गयी यही सोचकर यात्री राहत की सांस लेते रहे। चौकी प्रभारी डाकपत्थर अर्जुनसिंह गुसांई ने कहा कि बस का ढांचा बचा है। बाकि पूरी बस जलकर राख हो गयी। गनीमत यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गये।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *