Ad

उत्तरप्रदेश : इस अभिनेत्री की प्रियंका गाँधी को चुनौती..कहा लड़ूंगी प्रियंका गाँधी के खिलाफ चुनाव..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तरप्रदेश विधानसभा सभा चुनावों में अब बस कुछ महीनों का ही वक़्त बचा है. चुनाव नज़दीक होने से राजनैतिक पार्टियों की धड़कने तेज़ हो गई है. भले ही प्रियंका गाँधी ने विधानसभा सभा चुनाव लड़ने का ऐलान नही किया हो लेकिन एक अभिनेत्री ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है. खबर के मुताबिक आने वाले उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान करने वाली एक्ट्रेस रचना सिंह यदुवंशी चर्चाओं में आ गई हैं.

ADVERTISEMENTSAd

रचना सिंह यदुवंशी ने काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में लड़ने के लिए कई पार्टियों से ऑफर मिल चुका है. बता दें कि रचना सिंह टीवी सीरियल ‘तितलियां- द कॉमेडी क्वीन्स’ से एक्टिग करियर की शुरुआत की है. भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के ‘महाकाल की दिवानी’ और बाबु आओ ना भोजपुरी सॉन्ग में भी नजर आ चुकी हैं.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के जमानिया तहसील स्थित ग्रामसभा फुल्ली के शेरपुर गांव की रहने वाल रचना सिंह के पिता यूपी पुलिस में दारोगा हैं. उनकी शुरुआती शिक्षा पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में हुई. रचना 12 वीं के बाद वाराणसी के काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद दिल्ली से मास कम्युनेशन किया.

रचना सिंह चार साल पहले मिस काशी चयनित हुईं थीं. तीन साल पहले मिस यूपी का खिताब जीता. इसके बाद 23 दिसंबर 2018 को चंडीगढ़ के जिरकपुर में बीएसएस एंटरटेनमेंट की ओर से आयोजित मिस इंडिया मोस्ट पॉपुलर फेस में मिस इंडिया मोस्ट बॉडी ब्यूटीफूल का खिताब हासिल किया.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *