गैंगरेप मामला : पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सज़ा…

चित्रकूट नाबालिग गैंगरेप केस में गायत्री प्रसाद प्रजापति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है. गायत्री प्रजापति को गुरुवार को दोषी ठहराया गया था. पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा हुई है.
वहीं दो-दो लाख का जुर्माना भी लगाया गया है.जानकारी के मुताबिक, गायत्री प्रसाद प्रजापति, अशोक तिवारी और आशीष शुक्ला को आजीवन कारावास की सजा हुई है. तीनों लोग गैंगरेप और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में दोषी पाए गए थे. इस मामले में विकास वर्मा, अमरेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, चंद्रपाल, रूपेश्वर उर्फ रूपेश बरी किया गया था.गायत्री प्रजापति पर क्या थे आरोप?समाजवादी सरकार में गायत्री प्रसाद प्रजापति खनन मंत्री रह चुके हैं.
गायत्री और छह अन्य लोगों पर चित्रकूट की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी संग गैंगरेप का आरोप लगाया था. महिला का कहना था कि वह मंत्री गायत्री प्रजापति से मिलने उनके आवास पर पहुंची थी.
जिसके बाद मंत्री और उनके साथियों ने उसको नशा दे दिया और नाबालिग बेटी के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. शिकायत के बाद गायत्री प्रजापति की तरफ से परिवार को धमकी देने की बात भी सामने आई थी.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रसोई का बजट बिगड़ा, आज से महंगी हुई घरेलू गैस_सिलेंडर पर 29 रुपये बढ़े
उत्तराखंड : छात्र को नकल से रोका तो दरोगा ने कॉलेज में शिक्षकों को थप्पड़-घूसों से पीटा
कुमार विश्वास, अशोक चक्रधर और हरिओम पंवार की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
भीमताल की निजी यूनिवर्सिटी में कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिजनों के गंभीर आरोप
हल्द्वानी में आग का तांडव: अमेज़न गोदाम में जिंदा जले दो कर्मचारी_Video