उत्तर प्रदेश : हाईवे पर अचानक बेकाबू हुई कार कंटेनर से टकराई, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत

बस्ती : नेशनल हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भयानक हादसे में पति-पत्नी और तीन बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। ये सभी एक कार से बस्ती की तरफ आ रहे थे। आगे चल रहे कंटेनर के ब्रेक लेने के चलते कार अचानक बेकाबू होकर उसमें जा टकराई। हादसे में पांचों की मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर समेत कार में कुल सात लोग सवार थे।
जैसे ही कार बस्ती जिले के नगर थाना स्थित हाइवे पर पुरैना गांव के पास पहुंची कि आगे चल रहे कंटेनर के ब्रेक लेने के चलते कार अचानक बेकाबू हो गई और पीछे से जा टकराई। कार में सवार अनम और चालक अभिषेक को छोड़कर अन्य पांचों की मौत हो गई। इनके शव कार में फंस गए। मौके पर पहुंची नगर और कप्तानगंज की पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। हादसे में बची अनम ने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




क्षमा का संदेश, अहिंसा का संकल्प_हल्द्वानी में क्षमा वाणी पर्व पर भव्य शोभायात्रा
पहाड़ से मैदान तक बारिश का असर, नैनीताल में कई सड़कें बंद_जानिए मौसम अपडेट..
यूओयू की एमएड (स्पेशल) प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 273 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
स्ट्राइक कैंसिल_ बैंक हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत,, खुले रहेंगे बैंक
राष्ट्रव्यापी बैंक स्ट्राइक_ कल से तीन दिन बैंकिंग बंद, हल्द्वानी में होगा प्रदर्शन