रामनगर से हल्द्वानी तक_नैनीताल जिले में बदले जाएंगे कई मतदान केंद्र, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी..


हल्द्वानी। आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच नैनीताल जिले में मतदान व्यवस्था को अधिक सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। भारत निर्वाचन आयोग ने जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। इसके तहत कहीं जर्जर भवनों के स्थान पर नए भवनों में मतदान केंद्र बनाए जाएंगे, तो कहीं मतदाताओं की सुविधा के लिए नए मतदान केंद्र और अनुभाग भी प्रस्तावित किए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी नैनीताल की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आयोग ने लालकुआं, भीमताल, नैनीताल, हल्द्वानी, कालाढूंगी और रामनगर विधानसभा क्षेत्रों में मतदेय स्थलों के भवन परिवर्तन, नाम संशोधन, नए मतदेय स्थल बनाने और मतदाताओं को नजदीकी मतदान केंद्रों में स्थानांतरित करने संबंधी प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की है।
कहां कितने मतदान केंद्रों में होगा बदलाव ?
जिला निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक, जिले की छह विधानसभा क्षेत्रों में कुल 1068 मतदेय स्थल हैं। इनमें अलग-अलग कारणों से बदलाव के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

लालकुआं_159 मतदेय स्थल, बदलाव संबंधी कोई प्रस्ताव स्वीकृत नहीं।
भीमताल_163 मतदेय स्थल, भवन परिवर्तन के 2 और नए अनुभाग का 1 प्रस्ताव।
नैनीताल_170 मतदेय स्थल, सूची में बदलाव संबंधी कोई प्रस्ताव नहीं।
हल्द्वानी_ 188 मतदेय स्थल, विद्यालय बंद होने के कारण 3 और भवन परिवर्तन के 5 प्रस्ताव।
कालाढूंगी _ 232 मतदेय स्थल, भवन परिवर्तन के 2, पैदल दूरी के आधार पर 5 नए मतदेय स्थल और अन्य संशोधनों को मंजूरी।
रामनगर_ 156 मतदेय स्थल, नाम संशोधन के 2, मतदाताओं की सुविधा के लिए 6 नए अनुभाग के प्रस्ताव स्वीकृत।
इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान के दिन होने वाली परेशानियों से बचाना है। जिन मतदान केंद्रों के भवन जर्जर हो चुके हैं, उन्हें दूसरे उपयुक्त सरकारी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा। वहीं, जहां मतदाताओं को मतदान के लिए दो किलोमीटर से अधिक पैदल दूरी तय करनी पड़ती है, वहां नए मतदान केंद्र बनाने की व्यवस्था की जाएगी।
इसके अलावा, जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1150 से अधिक है, वहां भी मतदान व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नए केंद्रों का प्रस्ताव शामिल किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग से स्वीकृत मतदेय स्थलों की विस्तृत सूची जिला निर्वाचन कार्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। आम नागरिक इसे \DEO Portal नैनीताल ([https://nainital.nic.in/deo-portal)\(https://nainital.nic.in/deo-portal) पर देख सकते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


रामनगर से हल्द्वानी तक_नैनीताल जिले में बदले जाएंगे कई मतदान केंद्र, निर्वाचन आयोग ने दी मंजूरी..
दिवाली पर नैनीताल पुलिस का महाप्रहार, 33 वारंटी गिरफ्तार..
उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार
पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी में चुनाव आयोग
कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस,शहीदों के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प