उत्तर प्रदेश : यहाँ हुआ बड़ा हादसा अचानक ढही मकान की छत..17 लोग मलबे में दबे..दो की मौत, कई गंभीर

ख़बर शेयर करें

आगरा | आगरा में ताजगंज के गांव धांधूपुरा स्थित आरपी नगर कॉलोनी में रविवार रात को जन्मदिन पार्टी के दौरान गजेंद्र हरि वर्मा के दो मंजिला मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। ग्रामीणों ने दबे लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि गजेंद्र हरि वर्मा मकान में रहते नहीं हैं। उनके परिचित गांव धांधूपुरा के अनिकेत चौधरी का रविवार को जन्मदिन था। उसने गजेंद्र हरि वर्मा के मकान में पार्टी आयोजित की थी। छत पर पार्टी चल रही थी। 50-60 रिश्तेदार और दोस्त आए थे। डीजे पर डांस किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बड़ा हादसा : कार सवार चार लोगों की मौत..Video

रात तकरीबन साढ़े नौ बजे लोगों के भार की वजह से पुराने मकान की गार्डर और पत्थर की छत भरभराकर गिर गई। दूसरी मंजिल की छत गिरने से पहली मंजिल की छत भी ढह गई। लोग भूतल पर आकर गिरे। सभी मलबे में दब गए। हादसे के बाद चीखपुकार मचने पर ग्रामीण आ गए। बाद में थाना ताजगंज की फोर्स और दमकलकर्मी भी पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देखिए_ Live...

उन्होंने बचाव कार्य के बाद लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पर एसएसपी मुनिराज जी. और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह सहित अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य की जानकारी ली। वहीं राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी ली।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *