उत्तर प्रदेश : ड्राईवर की नींद की झपकी बनी मासूमों का काल..सड़क हादसे में 4 बच्चों समेत पांच की मौत…

मऊ ज़िले में बड़ा दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है. बताया जा रहा है कि भयानक दुर्घटना में चार बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है,दो लोग घायल भी बताये जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कहा जा रहा है कि यह दुर्घटना कार ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ,घटना मऊ ज़िले के दोहरीघाट कोतवाली क्षेत्र के सोनबरसा गांव के करीब शनिवार देर रात हुई.

मृतक गोरखपुर के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के हैं। हादसे की सूचना मिलने पर देर रात ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले और दोहरीघाट एसओ मनोज सिंह घटनास्थल पर पहुंचे।घायलों को दोहरीघाट सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने चालक, तीन मासूम और एक महिला को मृत घोषित कर दिया।जबकि दो घायलों की गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी महेश (43) अपनी पत्नी ममता (35), पुत्र मयंक (6), दिव्यांश (8), पुत्री तानिया (13) और बहु दीपिका (30) पत्नी दिनेश और उसकी पुत्री माही (8) के साथ कार से शनिवार रात मधुबन स्थित अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला_9 सितंबर पर टिकी निगाहें_haldwani
उत्तराखंड में बेहिसाब बारिश ने थामी रफ्तार_नैनीताल में 20 रास्ते बंद
पायलट को पंजाब, सुरजेवाला को गुजरात का प्रभार_कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव
टीचर दो’ की गूंज पहुंची सिस्टम तक, छात्राओं के प्रदर्शन के बाद शिक्षा विभाग ने भरे 7 पद
राहुल गांधी FIR पर हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत..