उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार


देहरादून। दिवाली के बाद उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई है। इससे पहाड़ों में ठंड बढ़ने के आसार हैं, जबकि सुबह और शाम के समय घाटियों में कोहरा भी देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, इन जिलों में 3300 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी होने की संभावना है।
इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। खासकर सुबह और शाम के समय कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है और सड़कों पर दृश्यता भी कम हो सकती है।
हालांकि, मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि बारिश और बर्फबारी की संभावना केवल कुछ स्थानों तक सीमित है। प्रदेश के मैदानी जिलों समेत अन्य क्षेत्रों में मौसम सामान्यतः शुष्क बना रह सकता है।
फिलहाल राहत की बात यह है कि मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड के पांच जिलों में बदलेगा मौसम, बारिश – बर्फबारी के आसार
पांच राज्यों में चुनावी रणभेरी बजाने की तैयारी में चुनाव आयोग
कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस,शहीदों के सपनों को पूरा करने का लिया संकल्प
गुलदार ने गोठ में घुसकर गाय मारी, विभाग ने पिंजरा लगाकर कैद किया_Video
सांसद अजय भट्ट के सामने आंदोलनकारियों ने किया राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का बहिष्कार