Ad

(उत्तरप्रदेश ) प्रैक्टिकल के बहाने नशा देकर 17 लड़कियों से रेप की कोशिश! दो स्कूल के मैनेजरों पर केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर ज़िलें में दो प्राइवेट स्कूल के मैनेजरों पर 17 लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर यौन उत्पीड़न करने तथा बलात्कार की कोशिश करने का आरोप लगा है. पुलिस ने इस मामले में दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है. इसके साथ ही इस मामले में लापरवाही बरतने को लेकर एक पुलिस अधिकारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

ADVERTISEMENTSAd

मुजफ्फरनगर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने सोमवार को बताया कि परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. उन्होंने बताया कि पुरकाजी पुलिस थाना के प्रभारी विनोद कुमार सिंह को इस मामले में कथित लापरवाही बरतने को लेकर लाइन हाजिर कर दिया गया. वहीं भोपा थाना स्थित सूर्य देव पब्लिक स्कूल के संचालक योगेश कुमार चौहान और पुरकाजी क्षेत्र में पड़ने वाले जीजीएस इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अर्जुन सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न, नशीला पदार्थ देने और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है.

यादव ने बताया कि यह कथित घटना उस समय हुई, जब योगेश सूर्य देव पब्लिक स्कूल में 10वीं में पढ़ने वाली 17 लड़कियों को प्रायोगिक परीक्षा दिलाने के लिए जीजीएस स्कूल में लेकर गए थे और उन्हें वहां रातभर रुकना था. पीड़िताओं के परिजन की शिकायत के अनुसार, दोनों आरोपियों ने नाबालिग लड़कियों को कथित रूप से नशीला पदार्थ पिलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया और बलात्कार करने की कोशिश की.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *