BIG NEWS : ओमिक्रोन के ख़तरे को देखते हुए UP में कल से नाइट कर्फ्यू.. शादी में 200 को इजाज़त, ये पाबंदियां होंगी लागू

देश के विभिन्न राज्यों में कोविड केसेज में बढ़ोतरी और कोरोना के नए वेरिएंट
(Omicron) के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए उत्तरप्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल राज्य में शनिवार यानी 25 दिसंबर से नाइट कर्फ्यू लगाया जाएगा. जिसके तहत कल से रात के 11 बजे से सुबह 05 बजे तक रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू लागू होगा. इस दौरान शादी-विवाह आदि सार्वजनिक आयोजनों में कोविड प्रोटोकॉल का साथ अधिकतम 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति होगी. वहीं इस कार्यक्रम की सूचना आयोजनकर्ता को स्थानीय प्रशासन को देना होगा.
सरकार ने यह फैसला कोरोना के संभावित खतरे को देखते हुए उठाया है. दरअसल यूपी में कोरोना के मामले बढ़ने और क्रिसमस-न्यू इयर के मौके को देखने के बाद योदी सरकार बहुत ही चिंतित है.
इस बीच देशभर में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) से संक्रमिक लोगों की भी संख्या बढ़ती जा रही है. अबतक भारत में ओमिक्रोन के कुल मामले 358 मामले सामने आ चुके हैं. आंकड़ों की माने तो ओमिक्रोन काफी तेजी से फैल रहा है. यह फिलहाल 33 प्रतिशत की रफ्तार के साथ लोगों को संक्रमित कर रहा है. देशभर के मामलों में सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र से सामने आ रहे है. रिपोर्ट की माने तो कुल मामलों में से महाराष्ट्र में 88, दिल्ली में 67, तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, केरल में 29 और हरियाणा में सामने आए हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..