यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न


हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश सत्र जुलाई 2026 के अंतर्गत बीएड (ओडीएल), बीएड (स्पेशल) और योग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। परीक्षा के दौरान कुलपति और परीक्षा नियंत्रक ने एमआईईटी कुमाऊं, लामाचौड़ स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बीएड (ओडीएल) और बीएड (स्पेशल) की प्रवेश परीक्षाएं विश्वविद्यालय के निर्धारित परीक्षा केंद्रों—एमआईईटी कुमाऊं, शिक्षा नगर लामाचौड़ हल्द्वानी, एसजीआरआर कॉलेज देहरादून और विश्वविद्यालय मुख्यालय हल्द्वानी में आयोजित की गईं। बीएड (ओडीएल) की परीक्षा सुबह 9 से 11 बजे तथा बीएड (स्पेशल) की परीक्षा दोपहर 12 से 2 बजे तक हुई।
विश्वविद्यालय के अनुसार, बीएड (ओडीएल) में 1,986 और बीएड (स्पेशल) में 1,519 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं बीए और एमए योग की ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें 154 अभ्यर्थियों में से 134 उपस्थित रहे।
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रवेश परीक्षाओं के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संपादन पर संतोष व्यक्त किया।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ढोल-दमाऊ की थाप से गूंजा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, लोक संस्कृति की विरासत से जुड़ी नई पीढ़ी
यूओयू की बीएड और योग प्रवेश परीक्षाएं शांतिपूर्ण सम्पन्न
हल्द्वानी_ महापंचायत में बड़ा ऐलान, GST कार्यवाही के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे व्यापारी..
haldwani_पंजाबी वूमेंस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित..
हल्द्वानी में पत्थरबाजी की वारदात _मची चीख-पुकार,Video वायरल