हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद पलटी टैक्सी में फंसे यात्री, फिर जमकर चले लात-घूंसे_Video


ब्रेकिंग _ उत्तराखण्ड के ज्यूलिकोट में दो गाड़ियों की टक्कर के बाद जोरदार मारपीट। घायलों को अस्पताल और आरोपियों को पुलिस नैनीताल कोतवाली ले आई।

नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्यूलिकोट से आगे आमपड़ाव नामक स्थल में एक हादसा हो गया। नैनीताल की तरफ से जा रही फॉक्स वैगन की पोलो गाड़ी और हल्द्वानी की तरफ से आ रही आल्टो टैक्सी में भिड़ंत हो गई।
गिरीश भट्ट ने बताया कि उनकी टैक्सी यूनियन की आल्टो गाड़ी हल्द्वानी से नैनीताल की तरफ आ रही थी, जब उनकी गाड़ी से रॉंग साइड आकर एक पोलो गाड़ी टकरा गई और उसे पहाड़ की तरफ धकेल दिया। इस टक्कर से टैक्सी गाड़ी पलट गई और उसमें सवार तीन लोग फंसकर घायल हो गए। इसके बाद पोलो गाड़ी में सवार नशे में चूर सवारों ने गाली गलौच और मारपीट शुरू कर दी। रास्ते में जाम लग गया।
इस दौरान ज्यूलिकोट के प्रधान नवल भी वहां पहुँच गए। नवल ने उन्हें सड़क खाली करने को कहा तो नशे में चूर आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता कर मारपीट शुरू कर दी। ये देखकर क्षेत्रीय लोगों ने पोलो के चार लोगों को पकड़ लिया। स्कार्पियो में आए उनके साथी भी वहां पहुँच गए जिसमें से दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। घायल रौशन, अमित और हिमांशु को बी.ड़ी.पाण्डे अस्पताल लाया गया है। पुलिस आरोपियों को मैडिकल के लिए अस्पताल लाया रही है।
अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सुनील कुमार ने कहा कि दोपहिया एक्सीडेंट के तीन घायल आए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार देकर डिस्चार्ज कर दिया गया है
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


हल्द्वानी-नैनीताल हाईवे पर भीषण टक्कर के बाद पलटी टैक्सी में फंसे यात्री, फिर जमकर चले लात-घूंसे_Video
Viral,, मंच पर लड़ गई कांग्रेस_ यशपाल आर्य और हरीश रावत में छीना झपटी, मुस्कुराती रही प्रदेश प्रभारी…
UOU के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की NIOS अध्यक्ष से मुलाकात, एमओयू पर बनी सहमति
सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त की गहरी संवेदना
उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय