UOU के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की NIOS अध्यक्ष से मुलाकात, एमओयू पर बनी सहमति


हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) और राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) के बीच शैक्षणिक सहयोग को नई दिशा मिलने जा रही है। दोनों संस्थानों के बीच जल्द ही समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया जाएगा। इससे मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर विकसित होने के साथ शैक्षणिक गुणवत्ता और नवाचार को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस संबंध में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के मुख्यालय में संस्थान के अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्रा से मुलाकात की।
बैठक में दोनों संस्थानों की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही शैक्षणिक एवं संस्थागत सहयोग बढ़ाने, एक-दूसरे के अनुभवों और संसाधनों का लाभ लेने तथा मुक्त शिक्षा को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
इस दौरान कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और अब तक की उपलब्धियों की जानकारी साझा की। वहीं, एनआईओएस अध्यक्ष प्रो. अखिलेश मिश्रा ने भी अपने संस्थान की कार्ययोजनाओं और गतिविधियों से उन्हें अवगत कराया।
बैठक में दोनों संस्थानों के बीच जल्द एमओयू करने और आपसी सहयोग से आगे की कार्ययोजना तैयार करने पर सहमति बनी।
इस पहल को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे दोनों संस्थानों को अपने अनुभव और संसाधन साझा करने का अवसर मिलेगा, जिसका लाभ शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों के लिए नए अवसर विकसित करने में मिल सकता है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


UOU के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की NIOS अध्यक्ष से मुलाकात, एमओयू पर बनी सहमति
सीएम योगी की माताजी का निधन, सीएम धामी ने व्यक्त की गहरी संवेदना
उत्तराखंड ब्यूरोक्रेसी में बड़े बदलाव की तैयारी, कई IAS अधिकारियों का प्रमोशन तय
CBI ने बिछाया जाल, बैंक ऑफ़ बड़ौदा का मैनेजर भी गिरफ्तार_9 लाख की घूस…
इंस्पिरेशन स्कूल में बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज, 15 स्कूलों की 28 टीमें दिखाएंगी दम