खौफ के साए में ज्युली, सांसद का भरोसा_अब और जान नहीं जाएगी,सख्त निर्देश दिए


ज्यूली गांव में हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर इंसान और वन्यजीव संघर्ष को सुर्खियों में ला दिया है। घास लेने गई महिला की जान जाने के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बना हुआ है।
इसी बीच पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और नैनीताल-उधम सिंह नगर से सांसद अजय भट्ट ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए तुरंत एक्शन लिया है। उन्होंने वन विभाग के मुखिया, डीएफओ और जिलाधिकारी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली और सख्त निर्देश जारी किए।
सांसद अजय भट्ट ने साफ कहा कि क्षेत्र को आदमखोर जानवर के आतंक से मुक्त कराना प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने पिंजरा लगाने, गश्त बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर आदमखोर को मारने तक के निर्देश दिए हैं।
बताया गया है कि वन विभाग ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से भी बातचीत कर सांसद ने प्रशासनिक स्तर पर तेजी लाने को कहा है।
50 वर्षीय दीपा पांडे की मौत के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग अब जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं, ताकि आगे किसी और को अपनी जान न गंवानी पड़े।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..
2027 की नब्ज़ टटोलने उत्तराखंड पहुंचे BJP चीफ नितिन नवीन..
Haldwani_ कमरे में फंदे से लटका मिला छात्र का शव_परिवार सदमे में..
झील किनारे चला महा सफाई अभियान, बोतलों और प्लास्टिक कचरे से भरे मिले पार्क और नाले
Nainital – HC के आदेश के बाद डीएसए मैदान में अदा हुई ईद की नमाज़.. देश में खुशहाली की दुआ