

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते कुछ दिनों से दिल्ली में मौजूद हैं. सूत्रों का दावा है कि पूर्व सीएम 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं. इस वजह से आलाकमान से मिलने के लिए दिल्ली में उन्होंने वक्त मांगा है. हालांकि सोमवार को उन्होंने कुछ बड़े नेताओं से मुलाकात की है.
त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम और बी एल संतोष से मुलाकात की. सूत्रों की मानें तो अब त्रिवेंद्र सिंह रावत आलाकमान से मिलना चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री पौड़ी या हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं. हालांकि अभी आलाकमान के किन नेताओं से मिलने के लिए पूर्व सीएम ने वक्त मांगा है इसकी कोई पुष्टि नहीं हो पाई है. संभावना जताई जा रही है कि जल्द की उनकी कई नेताओं से मुलाकात हो सकती है.
CM पर लगाए गंभीर आरोप
हालांकि बीते कुछ दिनों के दौरान उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर जमकर जुबानी हमला बोला है. हालांकि बीते दिनों उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था. जिसमें वह कह रहे थे कि प्रदेश में बिना कमीशन दिए कोई काम नहीं कराया जा सकता है. यह वीडियो कब का है, यह पता नहीं चल पाया. इसमें बीजेपी नेता एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे थे और प्रदेश में ‘कमीशनखोरी’ पर चिंता व्यक्त कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री पहले भी अपने बयानों से विवाद पैदा करते रहे हैं. बता दें कि त्रिवेंद्र सिंह रावत उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं.



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




जिस पोल ने छीनी दो जिंदगियां, उसी में फिर उतरा करंट_खतरा बढ़ रहा है..
हल्द्वानी जेल के पास बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, 3 बदमाश पकड़े गए..
UGC इक्विटी नियमों और SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग के विरोध में उतरा स्वर्ण समाज_haldwani
अदब-ओ-एहतराम के साथ निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी, भाईचारे और एकता का दिया पैगाम
नैनीताल में युवक ने खटमल मारने की दवा गटक ली..