चार प्लॉट और 5 करोड़ कैश_ हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, सात पर मुकदमा दर्ज


हल्द्वानी। हल्द्वानी में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक स्टोन क्रशर कारोबारी ने महिला समेत सात लोगों पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने और झूठे दुष्कर्म केस में फंसाने की धमकी देकर करीब 7 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप लगाया है।

कारोबारी सुभाष चंद्र की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर चार प्लॉट, करीब 5 करोड़ रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से वसूले। इसके अलावा कार और स्कूटी भी ले ली।
कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2015 में ज्योति सिंह से उसकी पहचान हुई थी। महिला ने कथित तौर पर पूजा के बहाने घर बुलाकर नशीला पदार्थ खिलाया और आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बना लिए। बाद में इन्हीं के जरिए ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी गई। बदनामी के डर से 2016 में 45 लाख रुपये देने का भी दावा किया गया है।
शिकायत में आरोप है कि 2022 में महिला ने दोबारा संपर्क किया और अपनी बेटी होने का दावा करते हुए पैसों और संपत्ति की मांग शुरू कर दी। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने कथित तौर पर हल्द्वानी के चार प्लॉट अपने और परिचितों के नाम करा लिए, जिनकी बाजार कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई गई है।
कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि नकद रकम लेकर चेक और आरटीजीएस के जरिए लेनदेन दिखाकर पैसों को वापस खाते में भेजा जाता था और फिर दोबारा नकद वसूली की जाती थी।
5 नवंबर को महिला के काठगोदाम स्थित घर पहुंचकर विवाद करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
कारोबारी की शिकायत पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने ज्योति सिंह, मोहम्मद मुश्ताक समेत सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी और साजिश से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दीपक सिंह को सौंपी गई है।
फिलहाल पुलिस आरोपों, संपत्ति के दस्तावेजों और करोड़ों रुपये के लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


चार प्लॉट और 5 करोड़ कैश_ हल्द्वानी में ब्लैकमेलिंग का बड़ा मामला, सात पर मुकदमा दर्ज
बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला” सुप्रीम कोर्ट में फिर सुनवाई टली…
UOU का 11वां दीक्षांत समारोह_14,857 विद्यार्थियों को मिली डिग्री, 36 मेधावियों को गोल्ड मेडल, अश्वनी लोहानी को मानद उपाधि
उत्तराखंड में भूकंप के झटके_ 31 मिनट में दो बार कांपी धरती
हल्द्वानी में VIP दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद