उत्तराखंड में भूकंप के झटके_ 31 मिनट में दो बार कांपी धरती


चमोली। उत्तराखंड के पहाड़ी जिले चमोली में बुधवार सुबह भूकंप के दो झटकों से धरती कांप उठी। महज 31 मिनट के अंतराल में आए इन दोनों भूकंपों की जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने भी अपनी वेबसाइट पर दो अलग-अलग अपडेट के जरिए साझा की है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 21 मिनट 11 सेकेंड पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई, जबकि इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली में जोशीमठ से 19 किलोमीटर दक्षिण की ओर था।
इसके करीब 31 मिनट बाद सुबह 10 बजकर 52 मिनट 48 सेकेंड पर दूसरा भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.8 मापी गई और गहराई महज 5 किलोमीटर दर्ज की गई। इसका केंद्र जोशीमठ से 24 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में बताया गया है।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र ज्योतिर्मठ क्षेत्र में था। जिले में कहीं से भी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन के अनुसार फिलहाल स्थिति सामान्य है।
गौरतलब है कि इससे पहले 13 नवंबर को बागेश्वर जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस दौरान रात करीब 12 बजकर 27 मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई थी, जिसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले में बताया गया था।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड में भूकंप के झटके_ 31 मिनट में दो बार कांपी धरती
हल्द्वानी में VIP दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
रेलवे बनाम बनभूलपुरा मामले में आज होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई…
उत्तराखंड में फिर बदले IAS अधिकारियों के विभाग, छह अफसरों को नई जिम्मेदारी
अंतरिक्ष के रहस्यों से उठेगा पर्दा, एरीज की 3.6 मीटर दूरबीन पर जुटे देशभर के वैज्ञानिक