Ad

हल्द्वानी में VIP दौरे को लेकर पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी। उत्तराखंड के राज्यपाल डा. ढाल सिंह बिसेन के 18 नवंबर को प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड पर है। वीआईपी सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल और यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

ADVERTISEMENTSAd

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मिनी पुलिस लाइन स्थित बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल में एसपी क्राइम/ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। इस दौरान एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल भी मौजूद रहे।


ब्रीफिंग में वीआईपी रूट, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग के साथ बीडीएस और डॉग स्क्वायड से एंटी-सबोटाज जांच कराने के निर्देश दिए गए। बिना वैध पास किसी को भी कार्यक्रम स्थल के इनर कॉर्डन में प्रवेश नहीं मिलेगा। वहीं, वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन लागू रहेगा और एंबुलेंस व आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर सुनिश्चित किया जाएगा।


पुलिसकर्मियों को समय से ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने, वायरलेस के जरिए आपसी समन्वय बनाए रखने और अभिसूचना तंत्र सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही आमजन के साथ शालीन व्यवहार करने पर जोर दिया गया।


इस दौरान सीओ भवाली अंजना नेगी, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, सीओ हल्द्वानी लव शर्मा, सीओ ऑपरेशन समीरन भट्ट, यातायात निरीक्षक भूपेश पाण्डेय सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *