ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ टेक फेस्ट का आगाज़

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

लालकुआँ ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के परिसर में तीन दिवसीय वार्षिक टेक फेस्ट ‘इनोविस्टा 2026’ का शानदार आगाज हुआ। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड कंप्यूटर एप्लीकेशंस और ‘टेक गीक्स’ समूह द्वारा आयोजित इस महाकुंभ में तकनीक और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

30 अक्टूबर से शुरू हुआ यह आयोजन 1 नवंबर 2026 तक चलेगा, जिसमें पहले ही दिन विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 700 से अधिक छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।


वही ​कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ. मनोज चंद्र लोहानी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स और साइबर सुरक्षा के बढ़ते महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर व्यावहारिक सोच अपनाने और आधुनिक तकनीक के जरिए सामाजिक समस्याओं के समाधान ढूंढने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन को सफल बनाने में विभागाध्यक्ष डॉ. ईश्वरी सिंह राजपूत, कुलजिंदर सिंह बुमराह, कमलेश पडालिया और इवेंट कोऑर्डिनेटर नेहा शर्मा का विशेष योगदान रहा।


​ इस अवसर पर इंडिया स्टेम फाउंडेशन गुरुग्राम के विशेषज्ञो गजराज सिंह, आदित्य प्रजापति और अलेश्वरम वंशी तेजा ने छात्रों को ऑटोमेशन और रोबोटिक्स की बारीकियां सिखाईं तथा वर्ल्ड रोबोट ओलंपियाड के अपने अनुभव साझा किए।


​ साथ ही भीमताल परिसर के विशेषज्ञ अंश ढींगरा ने छात्रों को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, डेटा सुरक्षा और ऑनलाइन खतरों से बचने के उपाय बताए। वही फेस्ट का मुख्य आकर्षण 36 घंटे की नॉन-स्टॉप हैकाथॉन है, जिसमें 32 टीमें तकनीकी समस्याओं के समाधान तलाश रही हैं। इसमें कुल 50,000 रुपये के पुरस्कार रखे गए हैं।

छात्रों द्वारा लगाए गए 30 फूड, गेमिंग और क्राफ्ट स्टॉल्स ने उद्यमिता का पाठ पढ़ाया। इसके अलावा ई-स्पोर्ट्स, रील शूटिंग और 1.5 लाख रुपये के लकी ड्रॉ ने युवाओं में खासा उत्साह भर दिया।


इधर ​फेस्ट के पहले दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया
जिसमें प्रथम स्थान दीप्ति पब्लिक स्कूल (कक्षा 9) – 3,000 रुपये
​द्वितीय स्वस्त्यायन सीनियर सेकेंडरी स्कूल (कक्षा 10) – 2,000 रुपये
​तृतीय: सिटी कॉन्वेंट स्कूल (कक्षा 9) – 1,000 रुपये
इधर दिल्ली पब्लिक स्कूल, हल्द्वानी ने पहला, दूसरा और तीसरा तीनों स्थान अपने नाम किए। बीएलएम अकादमी ने शीर्ष तीनों स्थानों पर कब्जा जमाया।


​(दोनों वर्गों के विजेताओं को क्रमशः 5,000, 3,000 और 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया)
वही ​कार्यक्रम की संयोजिका नेहा शर्मा ने बताया कि ‘इनोविस्टा 2026’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक तकनीक से जोड़ना और उनमें रचनात्मकता का विकास करना है। 1 नवंबर तक चलने वाला यह फेस्ट युवाओं के भविष्य को एक नई दिशा देने में मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *