नैनीताल प्राधिकरण में भावना मेहरा का एक्शन

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल में विकास प्राधिकरण के कामकाज और अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य मंत्री भावना मेहरा ने सख्त तेवर दिखाए। आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने साफ कहा कि प्राधिकरण का काम जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान करना है। काम में लापरवाही, अनावश्यक देरी और जनता की शिकायतों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।

बैठक में कई अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर राज्यमंत्री का पारा चढ़ गया। उन्होंने मौके से ही फोन करवाकर गैरहाजिर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और उनकी जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए। वहीं, जिले में प्राधिकरण के तहत चल रहे विकास कार्यों में सुस्ती मिलने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

भावना मेहरा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम लोगों के साथ सहयोगात्मक व्यवहार करें और किसी भी व्यक्ति को अपने छोटे-छोटे कामों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारी केवल कार्यालयों में बैठकर काम न करें, बल्कि मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण भी करें। जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना हर अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी है।

बैठक में राज्यमंत्री ने नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में आवंटित आवासों की जानकारी ली। साथ ही जिला पंचायत और नगर पालिका क्षेत्रों में आवासीय भवनों के नक्शे स्वीकृत करने के दौरान रास्तों की चौड़ाई से जुड़े नियमों में आवश्यक शिथिलीकरण करने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार आम लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने दो टूक कहा कि अधिकारियों की कार्यप्रणाली ऐसी होनी चाहिए, जिससे जनता को राहत मिले, न कि परेशानी। लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

इससे पहले कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री का स्वागत किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, मनोज भट्ट, हरीश राणा, प्रदीप बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद लता दफौटी, गजाला कमाल, संतोष साह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *