दर्दनाक हादसा: कंटेनर की चपेट में आए छात्र-छात्रा की मौत, चालक फरार..


उत्तराखंड : दर्दनाक सड़क हादसे में युवक और युवती की मौत हो गई है खबर हरिद्वार जनपद से है। जहां हृदयविदारक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर तिरछे पुल के पास हुई, जहां एक अनियंत्रित कंटेनर ने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
मृतकों की पहचान कनखल निवासी अक्षत और श्रद्धा जोशी के रूप में हुई है। दोनों श्यामपुर की ओर जा रहे थे। हादसे के दौरान स्कूटी कंटेनर से टकराई, नीचे गिरते ही दोनों को कंटेनर ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर चालक वाहन समेत फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। दोनों मृतक एक कॉलेज के छात्र-छात्रा बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद निर्माणाधीन हाईवे पर भीषण जाम लग गया। सिंगल रोड होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया।
पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फरार कंटेनर और उसके चालक की तलाश जारी है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारी तेज
हल्द्वानी के 182 परिवारों को मिली प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दूसरी किश्त
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति की मुश्किलें बढ़ीं_ गिरफ्तारी पर रोक की मांग पर हाईकोर्ट ने राहत नहीं दी
मधुमिता शुक्ला हत्याकांड के आरोपी संतोष राय की रिहाई का रास्ता साफ_हाईकोर्ट का बड़ा आदेश
उत्तराखंड में बड़ा हवाई हादसा_बदरीनाथ से लौट रहा हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत..