भैया दूज पर दर्दनाक हादसा : पति-पत्नी और बेटा ज़िन्दा जल गए..


उत्तराखंड में भैया दूज के दिन एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है।चमोली जिले के गोपेश्वर-पोखरी मोटर मार्ग पर आज दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक अरविंद त्रिपाठी अपनी पत्नी अनिता त्रिपाठी और दो बेटों अनन्त त्रिपाठी (22) और अम्बुज त्रिपाठी (25) के साथ पोखरी के विशालपाव गांव गए थे, जो अनिता का मायका है। परिवार वहां से लौट रहा था जब यह हादसा हुआ।
बताया जा रहा है कि गोपेश्वर-पोखरी मार्ग पर चलते समय कार अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग भड़क उठी। हादसे में अरविंद, अनिता और उनके बेटे अनन्त त्रिपाठी की मौके पर ही जलकर मौत हो गई, जबकि बड़ा बेटा अम्बुज त्रिपाठी गंभीर रूप से झुलस गया है और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर है और पूरा क्षेत्र मातम में डूबा हुआ है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Nainital_एक साल में भी नहीं हुआ लोअर माल रोड का इलाज! अब सड़क पर आमरण अनशन..
Nainital_ 8 पुलिस अफसरों को सिल्वर डिस्क..
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उनके बेटे की गोली मारकर हत्या
चोरगलिया में CM धामी ने सुनी जनता की बात, 9.93 करोड़ का शेर नाला ब्रिज जनता को समर्पित
नफरत और अहंकार से आजादी ही असली मुक्ति _हल्द्वानी में निरंकारी मिशन का भव्य आयोजन