Watch – 83 की उम्र में बंजी जंप, 117 मीटर की ऊंचाई से लगाई छलांग, हैरत में सोशल मीडिया..


83 की उम्र में बंजी जंप, 117 मीटर की ऊंचाई से लगाई छलांग, हैरत में सोशल मीडिया..धड़ाधड़ वायरल हो रहा Video
उत्तराखंड के ऋषिकेश से सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग महिला को बंजी जंपिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिन्होंने अपनी हिम्मत और जज़्बे से युवाओं को भी पीछे छोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 13 अक्तूबर का बताया जा रहा है। ब्रिटेन की 83 वर्षीय ओलेना बायको (Olena Bayko) ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र स्थित एक बंजी जंपिंग सेंटर में 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाती नजर आ रही हैं। ओलेना ने भारत की सबसे ऊंची बंजी जंप को सफलतापूर्वक पूरा कर एक मिसाल पेश की।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। लोग इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “उम्र सिर्फ एक संख्या है, अगर हिम्मत हो तो कुछ भी संभव है।”वहीं, कई लोग उन्हें “प्रेरणा की मिसाल” बताते हुए सलाम कर रहे हैं।
बंजी जंपिंग का यह केंद्र उत्तराखंड पर्यटन का एक प्रमुख आकर्षण है, जहां देश-विदेश से लोग रोमांच का अनुभव करने आते हैं। लेकिन इस बुजुर्ग महिला ने जिस आत्मविश्वास और जोश के साथ छलांग लगाई, उसने सभी को प्रेरित कर दिया है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Uttrakhand_विज्ञापन दरों में बढ़ोतरी की मांग, CM धामी को सौंपा ज्ञापन..
हल्द्वानी में ₹43.50 करोड़ की नींव, CM धामी का बड़ा विजन_Uttrakhand State Sports University
सितारों की दुनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर, इंस्पिरेशन स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’
रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत
कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री