रक्षाबंधन के दिन दर्दनाक हादसा, दो भाइयों की मौत

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड_शुक्रवार रात एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। खारास्रोत पार्किंग से हरिद्वार जा रही यात्रियों से भरी बस भद्रकाली के पास ढलान पर ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सड़क किनारे बैठे दो चचेरे भाइयों शुभम (26) और ऋषभ (34) की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर हुआ है बताया जा रहा है कि बस में तीर्थयात्री सवार थे। भद्रकाली से आगे चालक ने ब्रेक फेल होने की बात यात्रियों को बताई, जिसके कुछ देर बाद कपटियाल मोड़ के पास बस पलट गई। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हुए, जिनमें एक गंभीर महिला को एम्स रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही SDRF और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। मृतक दोनों चचेरे भाई ऋषिकेश के गंगानगर क्षेत्र के रहने वाले थे।

Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *