सितारों की दुनिया में बच्चों ने दिखाया हुनर, इंस्पिरेशन स्कूल में हुई ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’


हल्द्वानी। आसमान के सितारों और अंतरिक्ष के रहस्यों को जानने की बच्चों की जिज्ञासा उस वक्त प्रतियोगिता में बदल गई, जब इंस्पिरेशन स्कूल में एस्ट्रो पाठशाला के सहयोग से ‘अंतरिक्ष विज्ञान स्पर्धा-2026’का आयोजन किया गया। कक्षा 3 से 8वीं तक के विद्यार्थियों ने इस खास प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने विज्ञान ज्ञान, त्वरित सोच और टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया।
एस्ट्रो पाठशाला करिकुलम के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों को किताबों से आगे ले जाकर गतिविधियों और रोचक प्रयोगों के जरिए खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ना रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों का उत्साह देखते ही बना।
कार्यक्रम की सबसे खास बात इसका KBC स्टाइल फॉर्मेट रहा। प्रतियोगिता में टाइम टैलर, पजल, रैपिड फायर और बजर राउंड शामिल किए गए। इन राउंड्स में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक समझ के साथ-साथ उनकी त्वरित सोच, समस्या समाधान, निर्णय लेने की क्षमता और टीमवर्क को भी परखा गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथिमोहित जोशी, सीनियर इंजीनियर, CPIO एवं रजिस्ट्रार, ARIES मौजूद रहे। विद्यालय की चेयरपर्सन गीतिका बल्यूटिया, आयुषी बल्यूटिया और प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। एस्ट्रो पाठशाला की ओर से शुभम कुमार, को-फाउंडर एस्ट्रोवर्स और शांतनु कुमार पात्रो, एकेडमिक हेड, एस्ट्रो पाठशाला उपस्थित रहे।
जूनियर कैटेगरी में इन टीमों ने मारी बाजी
प्रथम स्थान – टीम रॉकेट रेंजर्स
गर्वित बेलवाल (3A), गर्वित सनवाल (3B), आहान तिवारी (4 Tulip) और बरुन जोशी (5 Daffodil)।
द्वितीय स्थान – टीम इंफिनिटी वॉरियर्स
नंदीश पांडे (3A), मानित गोयल (4 Bluebell) और मानवी (5 Daffodil)।
तृतीय स्थान – टीम जॉइंट जुपिटर्स
अनामया पंत (3B), दक्षयिनी बिष्ट (4 Daffodil) और प्रत्युम (5 Daffodil)।
सीनियर कैटेगरी में भी दिखा शानदार प्रदर्शन
प्रथम स्थान – टीम इंफिनिटी वॉरियर्स
कृशा जोशी (6 Daffodil), एकावरी दुर्गापाल (7C) और ध्रुव रावत (8C)।
द्वितीय स्थान -टीम गैलेक्सी गटर्स
लक्ष्य सिंह चौपाल (6 Bluebell), उदय राजवीर सिंह मेर (7A) और मानवीक अधिकारी (8A)।
तृतीय स्थान – टीम रॉकेट रेंजर्स
रिद्धिमा चिन्याल (6 Daffodil), भूमिका अमृता आर्या (7C) और हर्षित धपोला (8B)।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों में जीत को लेकर जबरदस्त उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। प्रतियोगिता ने उन्हें सिर्फ अंतरिक्ष विज्ञान का ज्ञान परखने का मौका नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास के साथ जवाब देने, दबाव में फैसला लेने और टीम के साथ मिलकर आगे बढ़ने का अनुभव भी दिया।
गणमान्य अतिथियों ने विद्यार्थियों की शानदार भागीदारी और प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन सुश्री छाया ने किया। समापन पुरस्कार वितरण, फोटोग्राफी और अतिथियों के संबोधन के साथ हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मनमोहन जोशी, स्मिता साह, दीपिका बिष्ट सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित दिनेश आर्य को अजय भट्ट ने दी बधाई
कोसी नदी से SDRF ने बरामद किया दीपक का शव..Video
एसपी क्राइम जगदीश चंद्र बने IPS _उत्तराखंड के दो PPS अधिकारियों को प्रमोशन
हल्द्वानी में सीएम धामी की व्यापारियों के लिए 8 बड़ी घोषणाएं..
चुनाव से पहले अब इस जिले में होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक