Ad

देहरादून में अपर नगर आयुक्त कार्यालय पर जा धमके व्यापारी,सौंपा ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

www.gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून : आज शुक्रवार को नगर निगम देहरादून में दून वैली महानगर उद्योग के अध्यक्ष पंकज मेसोन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बाजार के व्यापारी अपर नगर आयुक्त कार्यालय जा धमके और अपर नगर आयुक्त से भेंटकर अपनी समस्या सुनाई।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज मैसोंन ने बीते दिनों नगर निगम ने बाजारों में स्वयं सहायता समूह की एक टीम भेजी थी साथ ही बाजारों एवं घरों की सफाई का शुल्क नगर निगम द्वारा तय किया गया। साथ ही यह भी कहा कि, सभी दुकानदार अपना कूड़ा नगर निगम की गाड़ी में डालें और जो भी शुल्क नगर निगम तय करेगा, वह दुकानदारों से लिया जाएगा।

मेसोन ने अपर नगर आयुक्त को अवगत कराया कि, जो शुल्क निगम द्वारा तय किया गया है, वह बहुत ज्यादा है, यानी 200 रुपये से 2500 रुपए तक है, जो कि, कम से कम होना चाहिए, जिसे सभी दुकानदार आसानी से दें सकें।

व्यापार मंडल के महामंत्री पंकज डिढाण ने कहा कि, नगर निगम द्वारा तय किया हुआ शुल्क बहुत ज्यादा है। अगर शुल्क ज्यादा होगा तो उसे देने में दुकानदार असमर्थ रहेंगे। इस शुल्क को 50 रुपये से 100 रुपये प्रतिमाह किया जाना जनहित में उचित होगा।

वहीं व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि, इस प्रकरण पर यथाउचित कार्यवाही करते हुए इस शुल्क को सभी छोटी दुकानों के लिए 100 रुपय प्रति माह कर देना चाहिए जिसे व्यापारी आराम से दे सके। अगर निगम द्वारा जल्द ही इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया जाता है तो सभी व्यापारी आंदोलन को बाध्य होंगे।

इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मैसोंन, संरक्षक विश्वनाथ कोहली, महामंत्री पंकज डिढ़ान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेखर फुलारा, युवा महामंत्री दिव्य सेठी, संयोजक देवेन्द्र साहनी, संयोजक अशोक अग्रवाल, संयोजक केवल कुमार, संयोजक सुमित कोहली, सहसंयोजक जसपाल खंडूजा, सहसंयोजक नरेंद्र छाबरा, विनीत मिश्रा, प्रवक्ता हरमीत जयसवाल, पारस अरोड़ा, नवीन अरोड़ा, विक्रम अरोड़ा, नीरज, प्रवीण डंग, राजकुमार मौर्य, योगेश सहगल, अशोक सचदेवा, मेहरबान, मुमताज़ अली, इमरान अन्य कई व्यापारी वर्ग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *