घने कोहरे में बेकाबू हुई पर्यटकों की गाड़ी गहरी खाई में गिरी_ पुलिस और SDRF ने दो को बचाया..Video


उत्तराखण्ड में भवाली के महेशखान क्षेत्र में एक वाहन खाई में गिरा। एस.डी.आर.एफ.और भवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर रैस्क्यू कार्यों में जुटी।
नैनीताल जिले के भवाली क्षेत्र से रामगढ़ मार्ग में शाम से ही घना कोहरा छाया हुआ है। पर्यटन स्थल मुक्तेश्वर, रामगढ़ आदि जाने के लिए इस मार्ग को इस्तेमाल किया जाता है। ये मार्ग पहाड़ के कई क्षेत्रों को नैनीताल, भवाली और हल्द्वानी से जोड़ता है।
शाम कोहरे के कारण लखनऊ से आए पर्यटकों की महिंद्रा गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। महेशखान पर्यटक गेस्ट हाउस से लगभग 2 किलोमीटर रामगढ़ की तरफ हुई दुर्घटना में गाड़ी में सवार दोनों लोग घायल हो गए। रैस्क्यू टीमों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सूचना मिली कि महेशखान बैड से आगे रामगढ़ रोड पर एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।
जांच में पता चला कि DL08CBE0795 नंबर की कार, जिसमें खरेश दुग्गल और उनकी पत्नी रितु दुग्गल (निवासी सेक्टर-11, नोएडा) सवार थे, मुक्तेश्वर स्थित अपने आवास की ओर जा रहे थे। महेशखान के कुलाटी बैड के पास घने कोहरे के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में दोनों को चोटें आई हैं, लेकिन वे पूरी तरह होश में हैं और खतरे से बाहर बताए गए हैं। प्राथमिक उपचार के लिए दोनों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवाली भेजा गया।
पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं, एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने यह सुनिश्चित करने के लिए मौके पर सर्च अभियान भी चलाया कि वाहन में कोई अन्य व्यक्ति सवार न हो।
पुलिस ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों से अपील की है कि बारिश और घने कोहरे के दौरान बेहद सावधानी से वाहन चलाएं, क्योंकि कम दृश्यता के चलते हादसों की आशंका काफी बढ़ जाती है।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल
न्याय रथ के साथ सौंड गांव में मेगा ड्राइव शुरू, घर-घर पहुंचेगी कानूनी मदद
नेपाल बाढ़ को लेकर नैनीताल प्रशासन अलर्ट, मदद के लिए हेल्पलाइन ऑन..
कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 का समापन, अंतिम दल पहुंचा भीमताल_ 477 श्रद्धालुओं ने किए पवित्र दर्शन
भीमताल में सनसनी : ट्रांसफार्मर के पास मिला अल्मोड़ा के अमर का शव