मोबाइल की लत से लेकर लोकतंत्र और कॉरपोरेट कल्चर तक_इंस्पिरेशन में नुक्कड़..

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में शनिवार (18 जुलाई) को समकालीन सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आधारित अंतरसदनीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता, प्रभावशाली संवाद अदायगी और सोशल मैसेजेस के ज़रिए दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा, कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन स्मिता पंत और नीरू गोयल ने निर्णायक मंडल के रूप में किया। मंच संचालन कक्षा 10-बी के रुद्र सक्सेना और सान्वी गोस्वामी ने किया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों ने अलग-अलग समकालीन विषयों पर बेहद शानदार प्रस्तुतियां दीं। रेड हाउस ने ‘मोबाइल के नागपाश में युवा’, ब्लू हाउस ने मानवीय मूल्यों के पतन और तकनीक के प्रयोगों के बीच फंसी परीक्षा व्यवस्थाएं’, ग्रीन हाउस ने ‘स्वास्थ्य सुविधाओं पर हावी कॉरपोरेट कल्चर’ और येलो हाउस ने ‘लोकतंत्र और मीडिया की स्वतंत्रता’ विषय पर विचारोत्तेजक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए।

विद्यार्थियों ने दमदार अभिनय,प्रभावी डायलॉग और रचनात्मक प्रेजेंटेशन के माध्यम से समाज के ज्वलंत मुद्दों को बेहद सशक्त ढंग से मंच पर उतारा। उनकी प्रस्तुतियों को दर्शकों और निर्णायकों ने खूब सराहा।

प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय, जबकि येलो हाउस और ब्लू हाउस ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उप-प्रधानाचार्या ममता तनेजा और कोऑर्डिनेटर प्रियंका शर्मा ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कक्षा 6 से 12 तक के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *