एक गोल्ड, दो सिल्वर… नन्हे तैराक कौस्तुभ भट्ट ने स्टेट लेवल स्विमिंग में जमाई धाक..haldwani


हल्द्वानी। गोलापार स्टेडियम में 16 और 17 जुलाई को उत्तराखंड तैराकी फेडरेशन (SFI) के तत्वावधान में आयोजित उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग, हल्द्वानी के कौस्तुभ भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए।
अंडर-14 आयु वर्ग में प्रतिभागी कौस्तुभ ने 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। इसके अलावा उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने कुल तीन पदक जीतकर न केवल अपने विद्यालय बल्कि पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
कौस्तुभ की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्रधानाचार्य, खेल अध्यापकों और प्रशिक्षकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि कौस्तुभ आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगे।
गौरतलब है कि उत्तराखंड स्टेट जूनियर एवं सब-जूनियर तैराकी प्रतियोगिता प्रदेश की सबसे प्रतिष्ठित तैराकी प्रतियोगिताओं में गिनी जाती है, जिसमें राज्यभर के प्रतिभाशाली तैराक अपनी क्षमता का प्रदर्शन करते हैं।



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




कल हल्द्वानी में CM धामी का मेगा दौरा, जानिए कहां-कहां पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
Watch_रात के अंधेरे में गाड़ियों से तेल चोरी करने वाला कैमरे में कैद..Nainital
गोरापड़ाव डकैती की परतें खुलीं, एयरपोर्ट के पीछे से दबोचे गए क्रिमनल_ नकदी और हथियार मिले
धरना स्थगित, आंदोलन खत्म नहीं_14 दिन बाद फिर गरमा सकता है नैनीताल का मुद्दा
रक्षासूत्र के पावन बंधन में बहनों का स्नेह और आशीर्वाद बना मनोज पाठक का संबल