Ad

उत्तराखंड में फिर बदले IAS अधिकारियों के विभाग, छह अफसरों को नई जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून। उत्तराखंड शासन में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने छह आईएएस अधिकारियों के विभागीय दायित्वों में बदलाव करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। कार्मिक एवं सतर्कता अनुभाग-01 की ओर से 17 नवंबर को जारी आदेश के तहत यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTSAd

शासनादेश के अनुसार, नितेश कुमार झा को सचिव, पंचायती राज विभाग के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। हालांकि, वह सचिव, शहरी विकास विभाग की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

वहीं, सी. रविशंकर (IAS-2009) को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग की नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास आवास विकास एवं पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन विभाग का दायित्व था।

युगल किशोर पंत (IAS-2009) को सचिव, सैनिक कल्याण विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है। उनके बाकी विभागीय दायित्व पहले की तरह बने रहेंगे।

इसके अलावा उमेश नारायण पाण्डेय (IAS-2010) को सचिव, पंचायती राज विभाग बनाया गया है।

वहीं, विनीत कुमार (IAS-2013) को निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण, देहरादून और प्रबंध निदेशक, अल्पसंख्यक कल्याण निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन दोनों पदों से दीप्ति सिंह (IAS-2017) को अवमुक्त कर दिया गया है।

अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता नवनीत पाण्डे की ओर से जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल के तहत पंचायती राज, सैनिक कल्याण और अल्पसंख्यक कल्याण विभागों में जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *