Ad

उत्तराखंड में आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल,जानें वेदर अपडेट..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में आज कुछ इलाकों में आंशिक बादल छा सकते हैं। हालांकि सोमवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और गरज के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। पिछले दो दिनों की बारिश के बाद शनिवार को मौसम शुष्क रहा, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। धूप और छांव की आंख-मिचौली के बीच लोगों ने ठंड से बचने के लिए धूप का सहारा लिया।

ADVERTISEMENTSAd

पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण कई मार्ग बंद हो गए थे, जिन्हें मशक्कत के बाद खोला गया है। निचले इलाकों में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली है, लेकिन सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बनी हुई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से कम है।

फरवरी महीने में उत्तराखंड में रिकॉर्ड बारिश दर्ज की गई, जो पिछले 64 वर्षों में सबसे अधिक है। देहरादून में फरवरी में औसतन 65 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस बार 10% अधिक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, 1 मार्च से ग्रीष्मकाल की शुरुआत हो गई है।

तापमान अपडेट :

देहरादून: अधिकतम 23.3°C, न्यूनतम 11.8°C

उधम सिंह नगर: अधिकतम 26.5°C, न्यूनतम 13.5°C

मुक्तेश्वर: अधिकतम 10.5°C, न्यूनतम 2.5°C

टिहरी: अधिकतम 13.6°C, न्यूनतम 3.4°C

आगे का पूर्वानुमान :

सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग जैसे पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। देहरादून सहित कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page