चमोली एवलांच : रेस्क्यू के बीच दुःखद खबर, 3 लापता मज़दूरों के शव मिले_7 लोगों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

चमोली, उत्तराखंड: चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हुए हिमस्खलन हादसे के बाद सेना और बचाव दलों के द्वारा युद्ध स्तर पर आज तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी है, जिसमें अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक मजदूर अभी भी लापता है।

रविवार सुबह से चल रहे ऑपरेशन में अब तक 3 और शव बरामद किए गए हैं। सेना, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) की टीमें खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों की मदद से लापता मजदूर की तलाश में जुटी हुई हैं। मौसम साफ होने के कारण राहत कार्य में तेजी आई है।

46 मजदूरों को बचाया गया
इस हादसे में अब तक 46 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें से चार मजदूर गंभीर रूप से घायल थे, जिनमें से एक को बेहतर इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव, पीआरओ (रक्षा) देहरादून ने बताया कि सेना और अन्य एजेंसियों की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

सीएम धामी ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर बचाव अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिमस्खलन से प्रभावित क्षेत्रों में बिजली, संचार और अन्य जरूरी सुविधाएं जल्द से जल्द बहाल की जाएं। चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि राहत अभियान लगातार जारी है और लापता मजदूर को जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।


बताते चलें गत शुक्रवार को चमोली के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन हुआ, जिसमें कई मजदूर बर्फ के नीचे दब गए। सेना और अन्य एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो अब तक जारी है। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी लापता है।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page