कॉर्बेट के ढिकाला ज़ोन में पयर्टकों की गाड़ी पर हमलावर हुआ हाथी, देखिये रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो..


नैनीताल : – उत्तराखण्ड के जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क में सफारी को निकले कैंटर ट्रक पर एक हाथी ने जबरदस्त हमला कर दिया । हमले का वीडियो गाड़ी में बैठे किसी पर्यटक ने बना लिया ।
नैनीताल जिले में रामनगर के कॉर्बेट पार्क स्थित ढिकाला जोन में हररोज की तरह आज सवेरे पर्यटकों को लेकर एक सफारी कैंटर ट्रक जा रहा था । ट्रक अपने रोज के मार्ग में चल रहा था, जब अचानक हाथियों के झुंड में से एक हाथी ट्रक पर हमला करने के मकसद से भागता हुआ आ गया । हाथी को ट्रक की तरफ चार्ज करता देखकर ट्रक के चालक ने ट्रक को रिवर्स गियर में भगाना शुरू कर दिया । इस बीच ट्रक कंडक्टर भी ट्रक के लिए साफ रास्ता देखता नजर आया ।
हाथी को इतने नजदीक से हमला करते देखकर पर्यटकों में चीख पुकार मच गई । ट्रक में मौजूद औरतों के चिल्लाने की आवाज से संभवतः हाथी थम गया । हाथी एक पल रुका और दूसरे रास्ते को चला गया । ट्रक चालक की सूझबूझ और हाथियों के झुंड के हमला नहीं करने के कारण ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित अपने घर पहुंच सके ।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




“सड़क नहीं तो वोट नहीं”, भूमियाधार के ग्रामीणों ने कहा_अब इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा..
पहाड़ों में संभलकर निकलें, मौसम फिर बिगड़ने के आसार..
हिमालय हमारे अस्तित्व का आधार है_ UOU में हिमालय दिवस पर संरक्षण का संदेश
Big Update_सुप्रीम कोर्ट में 18 नवंबर को अहम सुनवाई_ बनभूलपुरा रेलवे मामला..
सुप्रीमकोर्ट_ बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले की सुनवाई टली..जानिए Update