नैनीताल में गुंडा एक्ट के तहत 4 लोग जिला बदर, 8 माह में 94 पर कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए गुंडा एक्ट के तहत चार लोगों को जिला बदर किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर समीर खान और मनीष को छह-छह माह, जबकि अरुण आर्या और डीकर सिंह कोरंगा को एक-एक माह के लिए जिला बदर किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विवेक राय ने बताया कि 1 जनवरी से 8 अक्टूबर 2026 तक जिले में कुल 94 अराजक तत्वों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *