किच्छा से खटीमा तक यूओयू की पहल, विद्यार्थियों को दिखाई उच्च शिक्षा की नई राह

ADVERTISEMENTS Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी, उच्च शिक्षा को विद्यार्थियों की पहुंच तक ले जाने और उन्हें अपने भविष्य के लिए सही पाठ्यक्रम चुनने में मदद करने के उद्देश्य से उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू), हल्द्वानी ने किच्छा, सितारगंज और खटीमा क्षेत्र के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में उच्च शिक्षा जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार अभियान चलाया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी के मार्गदर्शन में आयोजित अभियान के दौरान विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर, व्यावसायिक एवं प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। टीम ने विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया, पात्रता, अध्ययन सामग्री, परीक्षा प्रणाली और अध्ययन केंद्रों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा कीं।

अभियान का खास पहलू यह रहा कि विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रमों की जानकारी देने तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उनकी रुचि, योग्यता और भविष्य की योजनाओं को समझते हुए करियर के लिहाज से उपयुक्त पाठ्यक्रम चुनने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।

विद्यार्थियों को बताया गया कि मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से वे अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा भी प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने प्रवेश, पढ़ाई के तरीके, परीक्षा व्यवस्था और पाठ्यक्रमों को लेकर कई सवाल पूछे, जिनका विश्वविद्यालय की टीम ने विस्तार से समाधान किया।

अभियान में विज्ञान विद्याशाखा के जन्तु विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. एस.एस. कुंजवाल, गणित विभाग के डॉ. कमलेश बिष्ट, भूगोल विभाग के डॉ. प्रदीप पंत तथा भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. राजेश मठपाल ने सक्रिय सहभागिता की।

यूओयू की इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से उन विद्यार्थियों तक उच्च शिक्षा के अवसर पहुंचाना है, जो किसी कारणवश नियमित शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा नहीं बन पाते। सही जानकारी और सही मार्गदर्शन के जरिए विद्यार्थियों को अपने भविष्य की दिशा चुनने में सक्षम बनाना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रहा।

Ad Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *