भावुक हुआ हाईकोर्ट, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को दी विदाई


उत्तराखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता आज 8 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के मौके पर आज अपराह्न 2:30 बजे मुख्य न्यायाधीश कोर्ट में एक फुल कोर्ट रेफरेंस ( विदाई समारोह ) का आयोजन किया गया।
मुख्य न्यायाधीश ने कहा पिछले 8 माह के कार्यकाल में उन्हें उत्तराखंड उच्च न्यायालय की बार एसोसिएशन, अधिवक्ताओं द्वारा उन्हें जो असीम स्नेह दिया उससे वे बहुत उत्साहित है।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने कहा मुख्य न्यायाधीश के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां रही हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि जजों की संख्या बढ़ाने को लेकर है।
अगर जजों की कमी पूरी होती है तो उत्तराखंड में लोगों को सुलभ, सस्ता और जल्द न्याय मिल सकेगा। उन्होंने कहा की ये बार के लिए भावुक करने वाला क्षण है। हाई कोर्ट एक ऐसे व्यक्तित्व को आज विदाई दे रहे हैं जिस व्यक्तित्व ने उत्तराखंड हाईकोर्ट को आगे बढ़ाने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com


भावुक हुआ हाईकोर्ट, मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता को दी विदाई
कल सुबह 11 बजे बजेगा भूकंप का सायरन..
किच्छा से खटीमा तक यूओयू की पहल, विद्यार्थियों को दिखाई उच्च शिक्षा की नई राह
नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही
नैनीताल जू के ऊपर DFO कार्यालय में लगी आग,,फाइलें स्वाहा…Video