

न्यू ईयर का जश्न मनाने उत्तराखंड के नैनीताल पहुंचे पर्यटकों ने राज्य सरकार के 24 घंटे खाने और पीने के रेस्टोरेंट, होटल और दुकानें खोलने के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि इससे उन्हें देररात भोजन आदि की जरूरत में परेशानी नहीं होगी।
उत्तराखंड सरकार ने 29 दिसंबर को एक आदेश जारी कर कहा था कि खाने पीने के रेस्टोरेंट, होटल और दुकानों को रात 12 बजे से दूसरी रात 11 बजे तक खोलने की अनुमति दी जा रही हैं। ये अनुमति 30, 31, 1 और जनवरी दो तारीख की सवेरे तक प्रभावी रहेगी। नैनीताल में वर्षों से न्यू ईयर का जश्न मनाया जाता है। ऐसे में शाम बीतते ही पुलिस हुड़दंगाईयों से निबटने के चक्कर में दुकानों को बंद करवा देती है।
पर्यटक खाने पीने की दुकानें बंद होने के कारण कई बार भूखे रह जाते हैं। इन सब शिकायतों को देखते हुए इस बार सरकार ने 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक खाने पीने की दुकानों को खुला रखने के आदेश कर दिए हैं। पर्यटक भी सरकार की इस पहल से खुश हैं।
दिल्ली से परिवार समेत आए गोपाल ने बताया कि बच्चों को रात में कभी भी भूख लग सकती है, ऐसे में वो घर से दूर बच्चों के सामान की व्यवस्था कैसे करेंगे? सरकार के इस आदेश के बाद अब उन्हें खुली दुकान में कम से कम सामान तो मिल जाएगा। इसके अलावा दोस्तों के साथ यू.पी.से आए मांगेराम राणा ने बताया कि रात को दोस्त लोग सेलिब्रेट करने के लिए बैठते हैं। कई बार उनका सामान खत्म हो जाता है तो वो दुकानें बन्द होने के कारण कुछ ले नहीं सकते। सरकार के इस आदेश के बाद संभवतः दुकानें खुली मिलेंगी और सामान भी उपलब्ध हो जाएगी।
वरिष्ठ पत्रकार कमल जगाती



लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
GKM News is a reliable digital medium of latest news updates of Uttarakhand. Contact us to broadcast your thoughts or a news from your area. Email: newsgkm@gmail.com




Watch : ये तो हद हो गई_नैनीताल में घूमने आ रहे हैं या चोरी करने…?
Haldwani_ये है ताला तोड़कर लाखों उड़ाने वाला बब्लू ..Video
“लोग टूट जाते हैं…” अदब का सबसे नरम लहजा ख़ामोश हो गया_ बशीर बद्र नहीं रहे
ऊपर असली नोट, नीचे नकली गड्डियां_17 डब्बों में करोड़ों रुपये..
ध्यान दें ..NH-109 अल्मोड़ा-क्वारब मार्ग पर बढ़ा खतरा_ट्रैफिक डायवर्ट..