Ad

हल्द्वानी में ऐसे हुआ फ्रॉड का सेलिब्रेशन_फिर सर्राफ को 2.35 लाख की पहना गये टोपी..Video

ख़बर शेयर करें

www. gkmnews

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में फ्रॉड का अनोखा मामला सामने आया है। अनोखा इसलिए क्योंकि कांड करने से पहले शातिर सर्राफ कारोबारी के साथ जश्न भी मना गये। शहर के एक ज्वैलर्स को शातिर दंपत्ति ने 2.35 लाख का चूना लगा दिया ज्वैलरी खरीदने के बाद सर्राफा को ऑनलाइन पेमेंट का स्क्रीन शॉट तो दिखा दिया गया।लेकिन खाते में रकम नहीं पहुंची।

ADVERTISEMENTSAd

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक महिला और पुरुष, कृष्णा डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी में पहुंचे उन्होंने खुद को पति पत्नी बताया और अपनी शादी की सालगिरह की खुशी में डायमंड रिंग और 20 ग्राम का गोल्ड कॉइन खरीदा।

प्रतिष्ठान के स्वामी संजीव जैन अंकुश जैन तुषार जैन ने दंपति की शादी की सालगिरह में अपने प्रतिष्ठान में केक कटवा कर सेलिब्रेट भी किया और उन्हें डायमंड रिंग तथा 20 ग्राम का गोल्ड कॉइन दिया जिसकी कीमत 2.35 लाख बताई गई दंपति द्वारा 2.35 लाख का भुगतान करने का स्क्रीनशॉट उन्हें दिया गया और चलते बने। उनके जाने के कुछ देर बाद जब उनके नंबर पर ज्वेलर्स ने बात की तथा पेमेंट नहीं आने की बात की तो उन्होंने कहा आ जाएगा लेकिन पेमेंट नहीं आया।

शातिर दंपति द्वारा बड़ी होशियारी से स्कैनिंग के नाम पर धोखाधड़ी की गई जब इसका एहसास ज्वेलर्स को हुआ तो इसकी शिकायत भोटिया पड़ाव पुलिस में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा उक्त लोगों की लोकेशन ली गई जो फरीदाबाद में बताई जा रही है। उनके फोन पर बात नहीं हो रही है। जबकि व्हाट्सएप पर कॉल चल रही है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *